डिंडौरी निवासी श्री पवन चौरसिया ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में सफलता की नई कहानी लिखी है। उन्होंने वर्ष 2015 में योजना के अंतर्गत लगभग 5 लाख रुपये का बैंक ऋण लेकर अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने महज साढ़े तीन साल में ही पूरा ऋण चुका दिया। आज वे अपने व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं।
श्री पवन चौरसिया की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो स्वयं का रोजगार स्थापित कर आगे बढ़ना चाहते हैं। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से अपील करते हैं कि शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर बैंक का सहयोग प्राप्त करें, अपना व्यवसाय शुरू करें और उसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि डिंडौरी के साथ प्रदेश एवं देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।


