राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में युवा उत्सव 2026-27 के महाविद्यालय स्तर का तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 16, 17 और 18 नवम्बर को आयोजित साहित्यिक, नाट्य मंचन, रूपांकन, संगीत और नृत्य से संबंधित 27 विधाओं की प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया‌।

आयोजन के अंतिम दिन संगीत, नृत्य और नाट्य मंचन से जुड़ी प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जिनमें एकल गायन शास्त्रीय और सुगम, समूह गायन, वादन, एकल शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रमुख हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार ने अपने उद्बोधन द्बारा प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि संगीत, नृत्य और साहित्य वैसी कलाएँ हैं, जो हमारा मनोरंजन भी करती हैं और सकारात्मक शिक्षा भी प्रदान करती हैं। ये कलाएँ हमारी संस्कृति से जुड़ी होती हैं। इनकी प्रस्तुति द्वारा हमारी सांस्कृतिक पहचान सामने आती है। प्राचार्य ने छात्राओं को उच्चतर स्तर पर सफलता के लिए शुभकामना भी व्यक्त की।

महाविद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागी छात्राएँ जिला स्तर पर अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी‌ कार्यक्रम का संयोजन अस्मुरारी नंदन मिश्र ने तथा संचालन प्रो. रवि रंजन एवं प्रो. नीतू दांगी ने किया। इस आयोजन में डॉ. राजुला अलबर्ट, डॉ. रामू विश्वकर्मा, प्रो. नीता दीक्षित, प्रो. किरण जैन, डॉ. ऋचा शर्मा के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ ने सक्रिय सहयोग किया।