जिले के वूशु खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सीधी का नाम रोशन किया है। सितंबर 2026 में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप 2026-27 तथा 70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वूशु मार्शल आर्ट एवं कुश्ती में जिले के खिलाड़ियों ने कुल 40 पदक हासिल किए।
25वीं राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में हुआ। सीधी जिले के वूशु ट्रेनिंग सेंटर पुलिस लाइन के 36 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेताओं में दीपांशी बागड़ी, अवनी मिश्रा, इच्छा तिवारी, अम्बर सेन, आयुष वर्मा, आर्यन यादव, अंकित सेन, पवन यादव एवं सपना सोधिया शामिल रहे। रजत पदक शेर अली खान, नायरा सेंगर, देवांश प्रताप सिंह, अथर्व सिंह, आदित्री सिंह, नीलम सिंह, आकाश यादव एवं अविष्का सिंह ने जीते।
कांस्य पदक दिव्यांश प्रताप सिंह, आयुषी जायसवाल, खुशी सिंह एवं प्रीत केवट ने हासिल किए। ताऊलू स्पर्धा में ओम गिरी, आशुतोष केवट, अलबिया खान एवं अनूप शिवम् ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शिवम जायसवाल, बाल कुमार लोनिया, जगमोहन कुशवाहा, प्राची केवट, कृतिका सोनी, मीनाक्षी सिंह, आदर्श मिश्रा, अन्वी पाण्डेय, अंश जायसवाल एवं नूर खान ने भी सहभागिता की।
70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वूशु मार्शल आर्ट एवं कुश्ती का आयोजन 21 से 25 सितंबर तक पी.एम. श्री एम.एल.बी. कन्या स्कूल, जबलपुर में किया गया। अंडर-19 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में सीधी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक अपने नाम किए।
संघर्ष सिंह एवं रिया द्विवेदी ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक अम्बर सेन, आदित्य सिंह, नैतिक मिश्रा, इसिका सिंह, प्राची केवट, ईशा चतुर्वेदी, नैन्सी सिंह बघेल, आदर्श सिंह, अमन द्विवेदी, अजय द्विवेदी, रोशनी सिंह चौहान एवं अंशिका सिंह ने जीते।
जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कमला जोशी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच एवं जिला खेल प्रशिक्षक तथा वूशु कोच शेर अली खान को भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने के लिए बधाई दी।
खिलाड़ियों की सफलता में शिक्शाम फाउंडेशन का भी सहयोग रहा। जिले के खेलप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


