मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के परिक्षेत्र की दो दिवसीय संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में हुआ। प्रतियोगिता में बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समापन कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष श्री हेमंत कस्तूरे, विशेष अतिथि स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड पांढुर्णा के प्रबंधक श्री सुधाकर सिंह एवं श्री राजेश झाड़े उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा से डॉ. गेंदालाल विश्वकर्मा, शासकीय महाविद्यालय उमरानाला से डॉ. जी.एस.आर. नायडू, शासकीय महाविद्यालय जिला सिवनी से श्री मनीष चौरसिया, शासकीय महाविद्यालय बालाघाट से डॉ. सचिन तिवारी, श्रीमती ममता कुसरे एवं श्रीमती रोशनी सोलंकी, शासकीय महाविद्यालय लोधीखेड़ा से डॉ. सोहन सिंह धुर्वे, श्री तेजू कुशवाह, चेस एसोसिएशन छिंदवाड़ा के सचिव श्री अमन साहू तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर पवार सहित विभिन्न जिलों के क्रीड़ा अधिकारी, टीम प्रबंधक एवं खेल सहायक उपस्थित रहे।

सिवनी और बालाघाट ने जीती ट्रॉफी

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जिला सिवनी की टीम विजेता तथा जिला बालाघाट की टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में जिला बालाघाट की टीम विजेता तथा जिला सिवनी की टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों को उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय स्तर के लिए 12 खिलाड़ी चयनित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर के लिए महिला वर्ग में कुमारी गरिमा सोनी (बालाघाट), कुमारी राशि भल्लारे (छिंदवाड़ा), कुमारी हिमानी पारधी (बालाघाट), कुमारी मुस्कान सोरठ (छिंदवाड़ा), कुमारी त्रिवेणी बढ़ई (बालाघाट) एवं कुमारी रुद्रा मिश्रा (सिवनी) तथा पुरुष वर्ग में श्री आयुष डोंगरे (छिंदवाड़ा), श्री शिवांश गुप्ता (सिवनी), श्री सुभाष गरवाल (बालाघाट), श्री साहिल मेश्राम (बालाघाट), श्री असद खान (छिंदवाड़ा) एवं श्री प्रीतम सिंह (सिवनी) का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शहनाज खान ने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों, क्रीड़ा अधिकारियों, टीम प्रबंधकों एवं खेल सहायकों का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री हेमंत कस्तूरे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया। वहीं डॉ. जी.एस.आर. नायडू ने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य एवं आयोजन समिति को साधुवाद दिया।

प्रतियोगिता के क्रीड़ा संगठक एवं सचिव डॉ. नंदकिशोर पवार ने सभी अतिथियों, विभिन्न जिलों से आए क्रीड़ा अधिकारियों, टीम प्रबंधकों, प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री भोजराज काराले ने किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. गणेश कुमार तुमड़ाम, प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. पवन कुमार कोडपे, प्रो. मनोज कुमार धुर्वे, प्रो. शीतल गुजरे, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. कैलाश गोन्हेरे, डॉ. किशोर पराड़कर, डॉ. अनिल कुमार पिंपलकर, डॉ. दीपक राणे, डॉ. अजय कुमार झारिये, श्रीमती सिया मरकाम, श्रीमती रिजा बिजू, सुश्री पूजाश्री बावनकर, कु. आंचल चटप, श्री राकेश चटप एवं श्री संजय धुर्वे सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।