10 वीं, 12 वीं, ITI एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इकोजेन सॉल्यूशंस प्रा. लि., तलेगांव, पुणे में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मेगा हायरिंग ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती का आयोजन 30 सितंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ( Government ITI), पांढुर्णा में किया जाएगा। भर्ती में 10 वीं, 12 वीं, ITI एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹ 15,000 से ₹ 17,000 प्रतिमाह CTC के साथ अतिरिक्त मासिक आय का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क भोजन, कंपनी परिवहन सुविधा, PF एवं ESI, 24 सवेतन अवकाश, 8.33 प्रतिशत वार्षिक बोनस, वातानुकूलित कार्यस्थल तथा करियर ग्रोथ जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2026 को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय ITI पांढुर्णा में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या सीमित है।