आगामी मध्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक की अवधि में जिले में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन में कई कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएगी इसका मुख्य उद्देश्य मद्यपान तंबाकू गुटका सिगरेट की लत तथा नशीले मादक द्रव्य पदार्थों के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों तथा समाज को अवगत कराना नशाबंदी के पक्ष में वातावरण एवं चेतना का निर्माण करना है
मदयनिषेध सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस 2 अक्टूबर को नशा मुक्ति के लिए जन जागृति के लिए रैली का आयोजन होगा नुक्कड़ नाटक मंचन होंगे नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी सम्मिलित जन समूह को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी 3 अक्टूबर को स्कूलों में नशा मुक्ति विषय पर प्रतियोगिताएं प्रश्न मंच संगोष्ठी आयोजित किए जाएंगे नशा पीड़ितों के उपचार के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे 4 अक्टूबर को ग्राम सभा में नशा मुक्त ग्राम बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित कराए जाएंगे नशाबंदी साहित्य का वितरण होगा 5 अक्टूबर को ग्राम स्तर नगर स्तर पर स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए जाकर ग्रुप में नशा मुक्ति के संदेश तथा जन जागरूकता के लिए लघु फिल्में प्रेषित की जाएगी 6 अक्टूबर को समस्त महिला स्वास्थ्य सहायता समूह शौर्य दलों द्वारा स्थानीय स्तर पर नशा मुक्ति संदेश का प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाएगा 7 अक्टूबर को ग्राम स्तर शहरी स्तर पर नशा मुक्ति अभियान के लिए बनाए गए मास्टर वॉलिंटियर नशा मुक्ति मित्रों के माध्यम से सभी स्कूल कॉलेज में अनिवार्यता ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ दिलाई जाएगी 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक कार्यक्रम का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे नशा मुक्ति पर आधारित नाटक मंचन आदि होंगे आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण तथा सहभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे सप्ताह के सातों दिन नशा नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी


