मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में लाल परेड मैदान पर "भगवान श्री कृष्ण मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति" के तहत भोपाल के विजेताओं को एक-एक लाख रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा विगत दिवस श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा कर दी गई है। प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। *प्रदेश के कुल 45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51, एवं महाविद्यालय स्तर के 51 विजेताओं को जिला स्तर पर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में 1 नवंबर 2026 को 1-1 लाख रूपये के नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित जाएंगे।* सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर्स को पुरस्कार वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं आदि करने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थी
शासन स्तर से पुरस्कार विजेताओं की जो सूची जारी गई की गई है, उसमें "भगवान श्री कृष्ण पाथेय मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता" के विद्यालय स्तर के प्रतिभागियों में से खंडवा जिले में कुलदीप सिंह मौर्य और सांदीपनि विद्यालय, मूंदी से अनिरुद्ध सरमंडल शामिल हैं।
महाविद्यालय स्तर के विजेता विद्यार्थी
"भगवान श्री कृष्ण पाथेय मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता" के महाविद्यालय और विश्वविद्याल स्तर के प्रतिभागियों में से भी विजेताओं की घोषणा की गई है। खंडवा में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कशिश बिरला को विजेता घोषित किया गया है। सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि का चैक एवं प्रमाण पत्र श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।


