मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल एवं कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शनिवार को ग्राम पहाड़ी में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार श्री अखिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
क्रिकेट के साथ इंडोर गेम्स की भी मिलेगी सुविधानिरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्माणाधीन स्टेडियम एवं प्रस्तावित सुविधाओं के संबंध में एसडीओ आरईएस श्री अभिषेक त्रिपाठी से जानकारी ली। श्री त्रिपाठी ने बताया कि यहां क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को इंडोर गेम्स के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें निर्माण कार्यकलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप बेहतर ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की नियमित निगरानी करने तथा स्टेडियम में प्रस्तावित खेल सुविधाओं को व्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप देने पर भी जोर दिया।


