म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला मुख्यालय पर शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज हरदा में की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर प्ररूप-19 भाग-तीन, जिला स्तरीय प्ररूप-23, प्ररूप-25 प्रमाण पत्र एवं प्ररूप-26 ग की अधिसूचना तैयार करने हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय हरदा के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री लक्ष्मी पन्नाम, शिक्षा विभाग हरदा के उ.मा. शिक्षक श्री नितिन सोनी, तहसील कार्यालय हरदा के सहा. ग्रेड-2 श्री उमराव सिंह हरियाले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय हरदा के सहा. ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनुराग चौरसिया तथा जिला पंचायत कार्यालय हरदा के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री हरिओम गौर की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक हरदा को सुरक्षा व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को 2 कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था तथा प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज को टेबल-कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


