मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र की अध्यक्षता में आज आज 7 अक्टूबर 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री विजय चंद्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कुछ विशेष करने की क्षमता होती है। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तो उनके लिए कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, “आसमान हमारी सीमा नहीं, हमारी संभावनाओं का प्रतीक है।” इसी क्रम में कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्ट अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो द्वारा विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति, अनुचित स्पर्श अथवा व्यवहार होने पर उसे छिपाने के बजाय किसी विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक अथवा जिम्मेदार व्यक्ति को तत्काल बताना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए और अपने सपनों एवं भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रीचंद सिंह एवं उप प्राचार्य श्री आर. के. कुस्तवार पैनल अधिवक्ता एडवोकेट राजा अमित राठौर तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स संतोष उपाध्याय एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहे।