प्राचार्य डॉ. अजय नावरे के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय तामिया की टीम द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज राजथरी आंगन बा ड़ी में ' आंगन मिलन सेवा ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. विजय सिंह सिरसाम, सरपंच बिजोरी श्री संतोष परतेती, आंगन मिलन प्रभारी तामिया श्रीमती ममता परतेती, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना श्रीमती माधविका उइके, रवीना नर्रे, रीता भारती, शिखा ठाकुर सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

महाविद्यालयीन टीम आंगन बा ड़ी में नन्हे-नन्हे बच्चों के बीच पहुंची और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों से संबंधित दैनिक गतिविधियों, पोषण आहार और खेल-कूद के बारे में बच्चों, आंगन बा ड़ी प्रभारी एवं सहायिका से जानकारी ली गई।

प्रो. विजय सिंह सिरसाम और उनकी टीम द्वारा बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, स्केल, फल इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही पोषण आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अध्ययन सामग्री के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगन बा ड़ी में उत्साह का माहौल रहा। सरपंच बिजोरी श्री संतोष परतेती ने महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को पोषण आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अध्ययन सामग्री संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्रीमती ललिता परतेती, श्रीमती सरला इवनाती, श्रीमती बेजंती कवरेती, श्रीमती कमला धुर्वे, श्री बारेलाल इवनाती, श्रीमती सीमा उइके, श्रीमती सुस्मिता कवरेती इत्यादि ग्रामीण जन उपस्थित थे।