जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इड़पाचे द्वारा जिले के लोक सेवकों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 27 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर पीएम श्री कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

शिविर में जिले के लोक सेवक पेंशन, उपादान, अवकाश नगदीकरण, लंबित अवकाश अवधि की स्वीकृति, निलंबन/दण्ड अवधि के निराकरण सहित अन्य सेवा संबंधी लंबित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे द्वारा जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों तथा शासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ समस्त लोक सेवकों को समस्या समाधान शिविर की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान करें, ताकि संबंधित कर्मचारी अपने लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये शिविर स्थल पर उपस्थित हो सकें।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने संबंधित लोकसेवकों से कहा है कि वे लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी सहित शिविर में उपस्थित हों तथा संबंधित लोक सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।