राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग, बुरहानपुर के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में आज स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त श्री भरत जांचपुरे द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया कि विभाग की विभिन्न शासकीय संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों ने स्वच्छता की शपथ ली।

सभी ने अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शाला परिसरों, कक्षाओं, खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।