गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड के तहत बैतूल जिले के चयनित कुल 20 छात्र-छात्राओं का दल गुजरात भ्रमण के लिए 26 सितंबर को रवाना हुआ।

जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री पूनम वरकड़े एवं योजना अधिकारी श्री विनोद पड़लक ने बताया कि जिले का 20 छात्र-छात्राओं का दल शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ 6 दिवसीय यात्रा पर गुजरात के लिए 26 सितंबर को एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड बैतूल से प्रशासन की मौजूदगी में रवाना हुआ। दल 27 सितंबर को अहमदाबाद पहुंचेगा। वहीं 28 सितंबर को अहमदाबाद में एस्ट्रोनॉमी गैलरी, एक्वेटिक गैलरी, रोबोटिक गैलरी, नेचर पार्क, मल्टीमीडिया लेजर और फाउंटेन शो लाइफ साइंस पार्क, हॉल ऑफ़ स्पेस ऑफ़ साइंस एनर्जी एजुकेशन, क्लाइमेट चेंज लर्निंग लैब और रिवरफ्रंट इत्यादि का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके बाद 29 सितंबर को अदलाज स्टेपवेल, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इसरो, साबरमती आश्रम, दांडी आश्रम, अक्षरधाम मंदिर इत्यादि का भ्रमण छात्रों को कराया जाएगा। वहीं 30 सितंबर को केवड़िया स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा। रात्रि साउंड लाइट शो के पश्चात उक्त यात्रा वापसी के लिए प्रस्थान करेगी एवं 1 अक्टूबर को जिले में पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि यात्रा में जिले के 20 छात्र-छात्राओं का दल एक शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ भ्रमण पर है, जिसमें आमला विकासखंड से 2, आठनेर विकासखंड से 2, बैतूल विकासखंड से 3, भैंसदही से 1, भीमपुर, चिचोली, घोड़ाडोंगरी, से 2-2, मुलताई से 4, प्रभात पट्टन एवं शाहपुर विकासखंड से 1-1 छात्र-छात्रा शामिल है।