बड़वानी जिले के खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की। चैंपियनशिप का आयोजन 4 अक्टूबर को सरलम वाटिका, बड़वानी में बड़वानी जिला पावरलिफ्टिंग संगठन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग को जिले में नई पहचान दिलाने वाले जिम संचालक मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 60 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे - सब-जूनियर वर्ग(पुरुष)- 53 किग्रा में चेतन राठौड़, 59 किग्रा में शुभम सूर्यवंशी, 66 किग्रा में हाशिम सैयद, 83 किग्रा में सावेज अली, 93 किग्रा में युग गायकवाड प्रथम रहे। जूनियर वर्ग(पुरुष) - 53 किग्रा में शोभाराम डुडवे, 66 किग्रा में हर्षित पारगीर, 74 किग्रा में यशराज सिटोले, 83 किग्रा में हर्ष पाटिल, 93 किग्रा में हर्ष सोनी विजेता बने। सीनियर वर्ग (पुरुष) - 59 किग्रा में अंकुर मंडलोई, 66 किग्रा में आसाराम सेनानी, 74 किग्रा में भोला कुंवर, 83 किग्रा में समीर खान, 93 किग्रा में वसीम खान, 105 किग्रा में मुश्फिक शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मास्टर वर्ग (पुरुष) 83 किग्रा में जितेंद्र भालसे एवं 93 किग्रा में राजू सिंह प्रथम रहे। महिला वर्ग - जूनियर वर्ग में 47 किग्रा में कुमकुम यादव, 52 किग्रा में अंजलि बडोले, 84 किग्रा में सरीना मंसूरी तथा सीनियर वर्ग में 57 किग्रा में बरखा डोडवे, 69 किग्रा में सारिका बकवाले एवं 76 किग्रा में इंदिरा मोरे विजेता रहीं। सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इंदौर से आए नेशनल रेफरी श्री दिलीप भूरिया, श्री मनीष लश्करी एवं श्री अंबिकेश तिवारी ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पावरलिफ्टर श्रीमती सुनीता काग ने किया।
निमाड़ श्री पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन
धाकड़ डेस्क · 6 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट


