को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के उद्देश्य से शामिल किया जाएगा। प्रदेश को वर्ष 2027 तक पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिला शिक्षा केंद्र बालाघाट के जिला परियोजना समन्वयक जी.पी. बर्मन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक साथ यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
जिले में कलेक्टर एवं मिशन संचालक श्री आदित्य सिंह के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारियां की गई हैं।जिले में परीक्षा के आयोजन के लिए कुल 1,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य से जिले को 28,100 परीक्षार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाना और प्रदेश को वर्ष 2027 तक पूर्ण साक्षर बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान देना है।


