प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान शिव की स्तुति और शिव लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक पी.एस. कातुलकर एवं प्रो. सुखचंद एड़े ने भी सोमनाथ पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए।आयोजन में डॉ. कंचन मसराम, डॉ. रचना कोरी एवं डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी बिसेन ने किया। इस अवसर पर डॉ. महावीर सिंह मरकाम, डॉ. आशा गोहे, डॉ. सरिता खोब्रागड़े, प्रो. आनंद पारधी, प्रो. चित्रमाला भिमटे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।