भारतीय पुरातत्व विभाग एवं पर्यटन तथा संस्कृति परिषद (DATCC), चंदेरी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व धरोहर सप्ताह 2026 का आयोजन 19 से 25 नवंबर तक किया गया है। विश्व धरोहर सप्ताह 2026 का शुभारंभ ऐतिहासिक कौशिक महल परिसर में शुभारंभ किया गया। साथ ही हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन के अंतर्गत चंदेरी की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, पारंपरिक बुनकर एवं सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को शिलालेख लेखन कार्यशाला, 21 को पेंटिंग, 22 को चंदेरी की प्राचीन साड़ियों पर व्याख्यान, 23 को हेरिटेज व बुनकरों पर रील/क्लिपिंग प्रतियोगिता,

24 को विरासत स्थलों पर स्वच्छता अभियान तथा 25 नवंबर को किला कोठी में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल शेषा, मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) अखिलेश लोधी तथा विधायक प्रतिनिधि संजीव चौबे ने विशेष रूप से जॉय राइड का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनुभागीय अधिकारी मनीष धनगर के निर्देशन में तहसीलदार दिलीप दरोगा एवं नायब तहसीलदार हिमांशी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।